बारिश के बाद एनसीआर बेहाल, सड़कों पर जाम
नोएडा के बिशनपुरा इलाके में भारी बारिश से सोमवार रात लगभग 11 बजे एक झुग्गी पर दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में 11 लोग आ गए। हादसे में 10 लोग घायल भी हो गए, जिन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में सेक्टर 58 पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया है।
सोमवार रात की तेज बारिश का असर मंगलवार को भी सड़कों पर देखा गया। राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया और कई यातायात सिग्नल बंद हो गए, जिस कारण सड़कों पर जाम लग गया।
सीवरों के जाम होने के कारण कुछ सड़कों पर पानी भर गया। बिजली के तारों के टूटने के कारण कई इलाके अंधेरे में डूब गए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार शाम तक दिल्ली में 126 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications