नए एमआरई स्कैनर से मिलेगी अल्जाइमर के अध्ययन में सहायता
यह शोध न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च विश्वविद्यालय के वान डीर वीर संस्थान ने किया है। नई स्कैनिंग तकनीक (आर्टीरियल स्पीन लेबलिंग) में दिमाग के विभिन्न हिस्सों में खून के बहाव को मापा जाता है।
अध्ययन में इस बात की भी खोज हो रही है कि आंख की तेज गतिशीलता पर दिमाग के कौन से हिस्से सक्रिय होते हैं। अल्जाइमर रोग से ग्रस्त लोगों की आंख की गतिशीलता सामान्य व्यक्तियों से भिन्न होती है।
रक्त के बहाव का संबंध आंख की गतिशीलता जैसे अन्य कार्यो से भी हो सकता है।
अभी तक वैज्ञानिक यह पता लगाने में सफल हुए हैं कि अल्जाइमर के कारण दिमाग के 'पेरिएटल लोब' जैसे हिस्सों में रक्त का बहाव कम हो जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications