हसीना और उनके परिजनों को आजीवन सुरक्षा देने को मंजूरी
सोमवार को हसीना की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रपति के परिवार के सदस्यों को सुरक्षा विधेयक 2009 के तहत तत्काल प्रभाव से 'आजीवन और कोताहीरहित सुरक्षा' मुहैया कराने को मंजूरी दी गई। यह कदम उनकी जान के खतरे में होने के मद्देनजर उठाया गया है।
समाचार पत्र 'न्यू एज' में मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि इस विधेयक को मंजूरी के लिए संसद भेजा जाएगा।
हसीना के पुत्र संजीब जॉय, पुत्री पुतुल, रेहाना और उनका परिवार विदेश रहता है। एक अधिकारी ने बताया कि जब वे लोग बांग्लादेश आएंगे अन्य कानून के मुताबिक उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
वर्ष 2001 में हसीना के पिछले कार्यकाल के दौरान भी इसी तरह का कानून अस्तित्व में आया था, जिसे उनके बाद सत्ता में आई खालिदा जिया सरकार ने रद्द कर दिया था।
हसीना पर कई जानलेवा हमले हो चुके हैं। अगस्त 2004 में एक रैली के दौरान हुए हमले में हसीना बाल-बाल बची थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications