यूपी के 47 जिले सूखाग्रस्त घोषित

सूखे की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री मायावती ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बुंदेलखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए विशेष पैकेज की मांग की है।
कई जिलों में 40 फीसदी से कम बारिश
मुख्य सचिव अतुल कुमार गुप्ता ने रविवार को एक प्रेसवार्ता में बताया कि किसानों के हित में जिलों को सूखाग्रस्त करने के पैमाने में थोड़ी ढील दी गई है। जिन जिलों में 60 फीसदी से कम बारिश हुई है उन्हें ही सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। जिन जिलों में 40 फीसदी से नीचे बारिश हुई है उनमें आगरा, शाहजहांपुर, सहारनपुर, फैजाबाद, मेरठ, महोबा, अलीगढ़, ज्योतिबाफुले नगर, बलरामपुर, एटा, रामपुर, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर शामिल हैं।
इसी प्रकार 40 से 60 फीसदी बारिश वाले जिले मथुरा, बांदा, इलाहाबाद, औरैया, जालौन, कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, फिरोजाबाद, बदायूं और चंदौली हैं। इन्हें भी सूखाग्रस्त घोषित कर
दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications