पाकः मौलाना सूफी मुहम्मद गिरफ्तार

पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने कहा है कि तालिबान समर्थक मौलाना सूफी मुहम्मद से पूछताछ के एक समिति का गठन किया गया है। सूफी से पूछताछ के लिए गठित समिति में संघीय और प्रांतीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा।
सूफी के साथ ही उसके दो बेटों जियाउल्लाह और रिजवानुल्लाह को गिरफ्तार किया गया। सूफी पर सरकार के खिलाफ भाषण देने, हिंसा और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप हैं। उल्लेखनीय है कि फरवरी में सूफी मुहम्मद ने सीमांत प्रांत की सरकार और तालिबान आतंकवादियों के बीच शांति समझौते में मध्यस्थता की थी, जिसके अनुसार प्रांत के तालिबानी प्रभाव वाले हिस्सों में हिंसा बंद करने के बदले इस्लामी कानून लागू करने पर सहमति बनी थी।
बाद में समझौता भंग हो गया और तालिबान ने राजधानी इस्लामाबाद से केवल 100 किलोमीटर दूर स्थित जिलों पर भी धावा बोल दिया। इसके बाद सेना ने तालिबान के खिलाफ व्यापक अभियान आरंभ किया। मौलवी सूफी मुहम्मद के दोनों पुत्रों को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications