कार्ड से शॉपिंग पर फोटो आईडी जरुरी

क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरादारी करने पर अब आपको अपना फोटो पहचान पत्र भी दिखाना होगा। खासतौर से महंगी खरीदारी के वक्त धोखाधड़ी रोकने के लिए फोटो आईडी दिखाना जरूरी होगा।
सभी बैंकों ने दुकानदारों से कहा है कि बड़ी खरीदारी के वक्त दुकानदार ग्राहक का फोटो आईडी जरुर देखें। आइडी के रुप में पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड मान्य है।
आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि महंगी खरीद करते समय उन्हें दुकानदारों को अपना फोटो आईडी दिखाना पड़ सकता है। फिलहाल देश में 30 करोड़ डेबिट कार्ड और पांच करोड़ क्रेडिट कार्ड उपभोक्ता हैं।


Click it and Unblock the Notifications