कंधमाल में 11 राहत शिविर बंद हुए

कंधमाल के जिलाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया, "टिकाबाली गांव के राहत शिविर को रविवार को बंद कर दिया गया। शिविर में रहने वाले लगभग 100 लोग अपने-अपने घरों को लौट गए।"
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 23 अगस्त को कंधमाल के एक आश्रम में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद जिले में हिंसा फैल गई थी।
सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 37 लोग मारे गए, जिसमें अधिकांश ईसाई समुदाय के थे। कुमार ने कहा, "जिले में अब तक 11 राहत शिविर बंद कर किए जा चुके हैं।" उन्होंने कहा कि जिले में अब दो राहत शिविर मनडाकिया और तियांगिया गांव में हैं, जिनमें लगभग 700 लोग रह रहे हैं। कुमार ने कहा कि जिले में गत वर्ष अक्टूबर से हिंसा की कोई खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications