ओबामा की कुर्सी पर खतरा मंडराया

Barack Obama
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपित बाराक ओबामा के जन्म स्थल को लेकर विवाद पैदा हो गया है। साथ ही उनके प्रेसिडेंट बने रहने पर भी खतरा मंडरा रहा है। दरअसल हार्वर्ड के एक अश्वेत प्रफेसर की गिरफ्तारी के बाद ओबामा द्वारा की गई टिप्पणी ने नस्ली विवाद को न्योता दिया है।

ओबामा का जन्म अमेरिका में हुआ या केन्या में इस बात पर बहस शुरु हो गई है। कहा जा रहा है कि ओबामा का जन्म केन्या में हुआ था और वह अपना जन्म सर्टिफिकेट छिपा रहे हैं। खुद को भूमिपुत्र कहने वाले अमेरिका के धुर दक्षिणपंथियों का कहना है कि ओबामा को वाइट हाउस में बने रहने का कोई हक नहीं क्योंकि वह विदेशी हैं। इस विवाद से उनके प्रेजिडेंट बने रहने पर तो खतरा मंडरा ही रहा है, उनकी इमेज पर भी असर पड़ रहा है।

'द डेली टेलिग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणपंथी ओबामा के बर्थ सर्टिफिकेट को शक की नजर से देख रहे हैं। उनका कहना है कि वाइट हाउस ने उनके ऑफिशल बर्थ सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी जारी की थीं, जिसमें बर्थ डिटेल्स के अलावा हवाई में होनोलूलू मेडिकल सेंटर का नाम भी लिखा है, जबकि उनके पैंरंट्स का पता और ज्यादा डिटेल नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+