हत्या आरोपी इंस्पेक्टर की आरती उतारी!

पुलिस ने औरैया में बर्खास्त इंस्पेक्टर व हत्याकांउ के आरोपी होशियार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जब होशियार सिंह को थाने लाया गया तो वहां वरिष्ठ उप पुलिस निरीक्षक देवराज सिंह ने उनकी आरती उतरवाई। आरोपी इंस्पेक्टर की आरती उतारे जाने की बात से पहले तो वरिष्ठ अधिकारी इंकार करते रहे, लेकिन जब आरती के दृश्य टीवी चैनलों पर दिखाए गए तो उन्हीं अधिकारियों के होश उड़ गए।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निलंबित
थाने में आरती उतरवाने के मामले पर पुलिस उपाधीक्षक डीके राय ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवराज को सोमवार सुबह निलंबित कर दिया।
गौरतलब है कि इंजीनियर हत्याकांड में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक शेखर तिवारी सहित 11 आरोपियों में से अब तक फरार रहे सिंह को पुलिस रिमांड पर जल्द ही भेज दिया जाएगा। बसपा विधायक तिवारी के करीबी रहे
होशियार सिंह को नौकरी से पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications