दिल्ली मेट्रो लाइन में मिली दरारें

हाल ही में दिल्ली के जमरूदपुर इलाके में दिल्ली मेट्रो के निर्माणाधीन पुल गिरने के हादसे को लोग अभी भुला भी नहीं पाए थे कि एक और हादसे के संकेत दिखने लगे। जी हां लाइन में दरारें यानी किसी भी बड़े हादसे को दावत देना ही है।
देर से शुरू होगा दिल्ली-नाएडा मेट्रो परिचालन
शनिवार को दिल्ली-नोएडा लाइन पर मेट्रो का ट्रायल शुरू होने के बाद जब मेट्रो चीफ ई श्रीधरन खुद निरीक्ष पर नकिलें रहे थे। दो दरारें उनकी नजर में आईं। उन्होंने तत्काल एक दरार की बारीकी से जांच के आदेश दे दिए। बताया जा रहा है कि ये दरारें मोड़ पर इस्तेमाल किए गए कैन्टिलीवर पिअर में हैं।
जमरूदपुर हादसे के बाद नियुक्त किए गए कंसल्टेंट ने मेट्रो फेज-2 के सभी निर्माणों के निरीक्षण का काम शुरू कर दिया है। असल में इसी कंसल्टेंट ने ये दरारें सबसे पहले देखीं और डीएमआरसी को सूचना दी। श्रीधरन के मुताबिक दोनों दरारें सतही लग रही हैं और इनसे पिअर की मजबूती पर फर्क पड़ने की आशंका नहीं है। फिर भी हम किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते।
जाहिर है लाइन में दरारें दिखने के बाद दिल्ली-नोएडा लाइन पर मेट्रो रेल परिचालन शुरू होने में अब थोड़ा समय लगेगा, क्योंकि पिछले हादसों को देख डीएमआरसी अब कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहता है।


Click it and Unblock the Notifications