महबूबा ने स्पीकर पर फेंका माइक

देश में सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने में नेता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जी हां इस बार मामला जम्मू-कश्मीर विधान सभा का है। यहां पर सोमवार को शेपियां हत्याकांड पर जब चर्चा शुरू हुई तो विपक्षी दल के नेताओं को रास नहीं आया और सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पीडीपी के नेता सदन के बीचोबीच इकठ्ठा हो गए।
विधायकों को जबरन बाहर निकालना पड़ा
नेताओं के इस हंगामे के बीच महबूबा मुफ्ती ने विधान सभा अध्यक्ष मोहम्मद अकबर लोन का माइक खींच लिया और उन्हीं की ओर फेंक दिया। हालांकि माइक स्पीकर को नहीं लगा। असल में बजट सत्र के पहले दिन नैशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्य चौधरी मोहम्मद रमजान ने अध्यक्ष मोहम्मद अकबर लोन का ध्यान किसी मुद्दे की ओर दिलाना चाहा। पीडीपी के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई और हंगामा शुरू हो गया।
हंगामा इतना बढ़ गया कि विधान सभा अध्यक्ष को मजबूरन सुरक्षाकर्मियों से पीडीपी नेताओं को बाहर निकालने के आदेश देने पड़े। इसी के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने पीडीपी नेताओं को सदन से बाहर निकाला। तब जाकर मामला ठंडा पड़ा। हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही काफी देर तक स्थगित रही।


Click it and Unblock the Notifications