आस्ट्रेलिया: भारतीय पत्रकार पर हमला

'एबीसी न्यूज' के ऑनलाइन संस्करण ने सोमवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है, जिसमें कहा गया है कि पिछले सप्ताह महिला पत्रकार पर हमला उस समय किया गया जब वह समाचार चैनल के लिए रिपोर्ट तैयार कर रही थी।
समाचार चैनल ने उक्त भारतीय पत्रकार की पहचान नहीं बताई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला पत्रकार आव्रजन की अनुमति दिलवाने वाले दो एजेंटों के पास गई। उसने दोनों को यह बताया कि वह अंग्रेजी भाषा की परीक्षा पास करना चाहती है हालांकि उसे अंग्रेजी नहीं आती।
एजेंटों ने इस काम के लिए पत्रकार से 3,000 और 5,000 डॉलर के बीच रकम मांगी थी। चैनल द्वारा प्रसारित कार्यक्रम 'फोर कॉर्नर्स' में बताया जाएगा कि बहुत से विदेशी स्टूडेंट्स जिनमें भारतीय भी शामिल हैं, इन एजेंटों का शिकार होकर हजारों डॉलर गंवा चुके हैं।
इंजो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications