चीनी मोबाइल, चॉकलेट पर भारत में प्रतिबंध

चॉकलेट उत्पादों पर प्रतिबंध की जानकारी देते हुए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि भारत ने चीन से आयातित चॉकलेट व चॉकलेट उत्पादों पर प्रतिबंध लगाएगा। इसके बाद आनंद शर्मा ने कहा कि भारत के बाजारों में जो चीन में निर्मित मोबाइल फोन बिक रहें हैं, वह अंतराष्ट्रीय मानदंडो के अनुरूप नहीं हैं। लिहाजा केंद्र सरकार ने इन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
चीनी दूध में मेलामिन पाया गया
बाजारों में चीनी मोबाइल फोन की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के संबंध में फिलहाल आनंद शर्मा ने कुछ नहीं कहा है। हां उनके इस बयान से यह जरूर स्पष्ट हो गया है कि बाजार में अब नए चीनी मोबाइल फोन नहीं लाए जा सकेंगे।
इसके अलावा आनंद शर्मा ने लोकसभा को अवगत कराया कि पिछले साल भारत सरकार ने चीन से दूध व दूधजन्य अन्य उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध के बाद चीन से आयातित दूध में प्रतिबंधित रसायन मेलामिन के पाए जाने की पुष्टि भी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications