अब मेट्रो स्टेशनों के लिए एसी बसें

Ac Bus
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की सवारी करने वालों के लिए यह सफर अब और भी आरामदायक होने वाला है। दरअसल अब मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने के लिए वातानुकूलित बसों की सुविधा होगी। यह सेवा जनवरी 2010 तक शुरु हो जाएगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता अनुज दयाल ने एक बयान में कहा, "डीएमआरसी ने 300 वातानुकूलित सीएनजी बसों की खरीद के लिए आदेश दिए हैं। इससे स्टेशन तक पहुंचने में लोगों को सहूलियत होगी।"

प्रत्येक वातानुकूलित सीएनजी बस के लिए डीएमआरसी को 19 लाख रुपये खर्च करने होंगे। इस बस में 26 सीटें होंगी, जिसमें गंतव्य स्थान संबंधी बोर्ड लगे रहेंगे। बयान में कहा गया है कि वातानुकूलित बस के किराए के बारे में अभी फैसला नहीं लिया गया है लेकिन यह 10 से 15 रुपये के बीच होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+