घुसपैठ की कोशिशें नाकाम, 3 आतंकी ढेर

भारतीय सेना को सोमवार तड़के कुछ आतंकवादियों के उत्तरी कुपवाड़ा जिले से घुसपैठ करने की खुफिया जानकारी मिली। सूचना मिलते ही जवान मोर्चे पर डट गए। घुसपैठ को अंजाम देने के लिए आतंकियों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।
करीब दो घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने तीन आतंकवादी मार गिराए। रक्षा विभाग के मुताबिक घुसपैठियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई अभी जारी है। फिलहाल मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं हो सकी है।


Click it and Unblock the Notifications