यूपी: पुलिसवालों ने ही किय अपहरण

Uttar Pradesh map
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में खुद को विशेष कार्रवाई दस्ते(एसटीएफ) का सदस्य बताकर एक व्यवसायी का अपहरण कर उसके परिजनों से फिरौती मांगने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

कानपुर के कर्नलगंज थाने में तैनात एक दरोगा और दो सिपाहियों ने रविवार को औरैया के व्यवसायी विक्रांत गुप्ता (30 वर्ष) का अपहरण कर उनके परिजनोंसे दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की और ऐसा नहीं करने पर विक्रांत को जान से मारने की धमकी दी।

तीनों आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित

गुप्ता के पिता राजकुमार ने उप महानिरीक्षक नीरा रावत से मामले की गुहार लगाई। कानपुर के पुलिस अधीक्षक (अपराध) ओ.पी.सिह ने सोमवार को बताया, "उप महानिरीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच में दरोगा अनूप यादव, सिपाही राम प्रकाश और अमित चौधरी दोषी पाए गए, जिसके बाद तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।"

गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि एक महीने पहले उसकी एक जीप चोरी हो गई थी। कानपुर में जीप होने की सूचना पर पर वह रविवार को यहां आया था। तभी कानपुर बस अड्डे पर दरोगा अनूप यादव और सिपाही राम प्रकाश व अमित चौधरी ने खुद को एसटीएफ का सदस्य बताकर उसे पकड़ लिया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर घरवालों से फिरौती की मांग की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+