छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में मरने वालों की संख्या 6 हुई

रायपुर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के अशांत दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)के चार और जवानों के शव मिलने के साथ ही सोमवार को इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

सीआरपीएफ की 111 वीं बटालियन के 24 से ज्यादा जवान रविवार रात दो वाहनों में सवार थे तभी उनमें एक वाहन शक्तिशाली बारुदी सुरंग की चपेट में आ गया। यह घटना राजधानी रायपुर से करीब 350 किलोमीटर दक्षिण में हुई।

हमले में घायल सीआरपीएफ के छह जवानों को दंतेवाड़ा जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से दो ने रविवार रात को ही दम तोड़ दिया।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अमरीश मिश्रा ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "पुलिस दस्तों ने सोमवार तड़के सीआरपीएफ के चार जवानों के शव बरामद किए। शव घटनास्थल के 20 मीटर के दायरे से बरामद किए गए।"

उन्होंने बताया कि दूसरे वाहन में सवार सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों पर गोलीबारी की। नक्सलियों ने भी जवाब में कुछ देर गोलियां चलाईं और उसके बाद घने जंगलों में गायब हो गए।

घटना के बाद पूरे दंतेवाड़ा में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+