ईरानी विमान को अचानक उतरने के लिए बाध्य किया गया
तेहरान, 27 जुलाई (आईएएनएस)। एक ईरानी विमान को उड़ान भरने के बाद रविवार की रात अचानक उतरने के लिए मजबूर किया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने खबर दी है कि ईरानी एयरलाइ महान के स्वामित्व वाला तुपलेव विमान तेहरान से फारस की खाड़ी स्थित माहशार बंदरगाह के लिए उड़ान भरा था। लेकिन उसे राजधानी के महराबाद हवाई अड्डे पर लौटने के लिए बाध्य किया गया।
नागरिक उड्डयन संगठन के एक प्रवक्ता ने इरना को बताया कि विमान और उसमें सवार यात्री सुरक्षित हैं।
प्रवक्ता ने इस घटना के बारे में आगे की कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications