नोएडा से 2 शव बरामद
नोएडा, 27 जुलाई (आईएएनएस)। नोएडा में सोमवार सुबह एक नवयुवक और एक महिला के शव खंभे और पेड़ से लटके पाए गए।
सेक्टर 15ए में सुबह लोगों ने इन शवों को देखा। विशेष पुलिस अधीक्षक (नोएडा) अशोक कुमार ने आईएएनएस को बताया, "युवक की पहचान पप्पू कटियार के रूप में की गई है। वह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में अशोक नगर इलाके का रहने वाला है। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है।"
कुमार ने बताया, "शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीलीभीत में पुलिस को सूचित कर दिया गया है और युवक की पृष्ठिभूमि के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।"
अधिकारी ने कहा, "खंभे से अंगुलियों के निशान लिए गए हैं और इनकी जांच की जा रही है। घटना स्थल से और भी फोरेंसिक तथ्यों को एकत्र किया गया है। खंभे और पेड़ के बीच की दूरी पांच से सात मीटर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications