शेयर बाजारों में बढ़त का रुख
मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। सप्ताह के प्रथम कारोबारी दिन सोमवार को देश के प्रमुख शेयर बाजारों में तेजी देखी गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' कुछ गिरावट के साथ 15,350.89 पर खुला। सेंसेक्स कारोबार शुरु होने के कुछ देर बाद ही यह बढ़कर 15,457.56 पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को यह 15,378.96 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' मामूली बढ़त के साथ 4568.65 पर खुला। करीब-करीब इसी समय यह भी बढ़त के साथ 4591.15 पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को निफ्टी 4568.55 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications