वेनेजुएला में 1.2 टन कोकीन बरामद
कराकस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। वेनेजुएला के अधिकारियों ने काराबोबो प्रांत में 1.2 टन कोकीन जब्त करने के साथ ही 46 लोगों को गिरफ्तार किया है।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक वेनेजुएला के गृह मंत्री तारेक अल ऐसामी ने बताया, "हमें मैक्सिको के एक संगठन के यहां सक्रिय होने की खुफिया खबर मिली थी। रविवार सुबह हमनें 1.2 टन कोकीन बरामद की गई।"
उन्होंने बताया कि काराबोबो प्रांत के पुएर्तो काबेलो शहर में एक अभियान चलाकर नेशनल गार्ड के जवानों ने 46 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications