होंडुरास के सीमावर्ती इलाकों पर कर्फ्यू की मियाद बढ़ी
तेगुसिगाल्पा, 27 जुलाई (आईएएनएस)। होंडुरास की सरकार ने निकारागुआ से लगे सीमावर्ती इलाकों में बिगड़े हालात को देखते हुए रविवार को कर्फ्यू की मियाद बढ़ा दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इन इलाकों में अपदस्थ राष्ट्रपति मैनुअल जेलाया के हजारों समर्थक कर्फ्यू खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।
जेलाया इस समय निकारागुआ में हैं और कहा जा रहा है कि वह किसी भी समय होंडुरास में दाखिल होने की कोशिश कर सकते हैं।
गौरतलब है कि विगत 28 जून को होंडुरास में हुए तख्तापलट के बाद जेलाया को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications