पाकिस्तान में 30 से अधिक आतंकी मारे गए

जियो टीवी ने खबर दी है कि पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) की स्वात घाटी में एक तलाशी अभियान के दौरान 11 आतंकी मारे गए और एक वांछित तालिबानी कमांडर सहित अन्य 28 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तालिबानी कमांडर की पहचान कबीर के रूप में की गई है।

आईएसपीआर ने कहा है कि सुरक्षा बलों ने मिंगोरा के पास स्थित एक कॉलेज से भारी मात्रा में हथियार और लूट का सामान बरामद किया है।

खबरों में कहा गया है कि कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में छुपने के कई ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

फ्रंटियर कार्प्स (एफसी) के सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि अफगानिस्तान से लगे खबर एजेंसी के तिराह घाटी में हुई मुठभेड़ की एक अन्य घटना में 20 और आतंकी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तानी सेना द्वारा इस क्षेत्र में जारी अभियान में अब तक 1,700 आतंकी और 160 सैनिक मारे जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+