नाइजीरिया में हिंसा, 40 मरे
नैरोबी/आबुजा, 27 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरिया में अलगाववादी विद्रोहियों और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़प में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक लगभग 70 लोगों ने रविवार सुबह उत्तरी नाइजीरिया के बौची में एक थाने पर हमला कर दिया।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस हिंसा में लगभग 42 लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की खबर है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हताहतों में कितने पुलिसर्मी हैं।
नाइजीरियाई पुलिस ने दावा किया है कि हिंसा के बाद उसने 100 से अधिक विद्रोहियों को गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications