सूफी मुहम्मद से पूछताछ के लिए समिति का गठन
इस्लामाबाद, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने कहा है कि तालिबान समर्थक मौलाना सूफी मुहम्मद से पूछताछ के एक समिति का गठन किया गया है। सूफी को रविवार को पेशावर से गिरफ्तार कर लिया गया था।
सूफी से पूछताछ के लिए गठित समिति में संघीय और प्रांतीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। सूफी के साथ ही उसके दो बेटों जियाउल्लाह और रिजवानुल्लाह को गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि सूफी स्वात घाटी में तालिबान के सरगना मौलाना फजलुल्लाह का ससुर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications