राजभवन मार्च के दौरान पासवान समेत लोजपा के 200 कार्यकर्ता गिरफ्तार
लोजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता आज पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महादलित आयोग की अनुशंसा को विधानसभा के पटल पर रखने समेत कई अन्य मांगों को लेकर लोजपा प्रदेश कार्यालय से राजभवन की ओर आगे बढ़े। उनके थोड़ा आगे बढ़ते ही पुलिस ने रामविलास पासवान समेत करीब दो सौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें बाद में रिहा कर दिया।
लोजपा विधायक दल के नेता महेश्वर सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने राजभवन मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विकास कायरें में लूट मची हुई है। कानून नाम की चीज पूरे राज्य में कहीं नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications