उच्च न्यायालय ने प्रसार भारती के खिलाफ जांच के आदेश दिए
मुख्य न्यायाधीश अजीत प्रकाश शाह और न्यायमूर्ति मनमोहन की एक खंडपीठ ने बोर्ड को निर्देश दिया कि वह 15 दिनों के भीतर बैठक बुलाए।
खंडपीठ ने यह आदेश ऐसे समय में पारित किया है, जब सरकार बोर्ड के चेयरमैन अरुण भटनागर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बी.एस.लाली के बीच मतभेदों को सुलझा पाने में विफल हो गई है।
खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा, "हम इस तरह की भी राय रखते हैं कि सीईओ के अनुचित रवैए को देखते हुए एक वरिष्ठ कानून अधिकारी की देखरेख में होने वाली बोर्ड की बैठकों से भी कोई सार्थक उद्देश्य हल नहीं होगा, क्योंकि सीईओ ने अपने पिछले हलफनामे में बार-बार कहा है कि मामूली समर्थन रखने वाले बोर्ड के कुछ सदस्य उनकी कुर्सी हिलाने की कोशिश कर रहे हैं।"
अदालत ने प्रसार भारती को निर्देश दिया है कि वह बोर्ड की बैठकों के विवरणों को 10 दिनों के भीतर जमा करे और बैठक की सभी कार्यवाहियों की वीडियोग्राफी की जाए।
खंडपीठ ने पूर्व न्यायाधीश जे.पी.सिंह को बोर्ड की बैठकों की निगरानी के लिए नियुक्त किया और अगली सुनवाई 25 अगस्त निर्धारित की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications