आरबीआई ने विकास दर अनुमान बढ़ाया
आरबीआई ने कहा कि विभिन्न स्रोतों से आए सकारात्मक संकेतों के बाद अनुमानित विकास दर में संशोधन किया गया है। इसमें प्रमुख आधारभूत संरचनाएं, विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन और सेवा क्षेत्र में आया सुधार शामिल है।
यह अनुमान चालू वित्त वर्ष पहली तिमाही की समीक्षा में लगाया गया है। इसके एक दिन बाद आरबीआई के गवर्नर डी. सुब्बाराव वित्त वर्ष 2009-10 की मौद्रिक नीति की समीक्षा जारी करेंगे।
रिजर्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, "रिजर्व बैंक ने जून में पेशेवरों के द्वारा आठवीं दौर के सर्वेक्षण को पूरा करवाया, जिसमें चालू वित्त वर्ष के लिए औसत विकास दर को संशोधित कर 6.5 फीसदी कर दी गई है।"
रिजर्व बैंक ने कहा कि सीमेंट के उत्पादन में बढ़ोतरी, रेलवे की माल ढुलाई से आमदनी में वृद्धि और अप्रैल से जून के बीच मोबाइल फोन धारकों की संख्या में वृद्धि से पता चलता है कि मांग में सुधार हो रहा है।
इसमें कहा गया है कि शेयर बाजारों में सुधार और कारपोरेट जगत के मुनाफे में वृद्धि के संकेत से अर्थव्यवस्था को गति मिल सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications