इंडोनेशिया में भूकंप के जबरदस्त झटके

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान एवं भू-भौतिकी एजेंसी ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह के समय स्थानीय समयानुसार 6.10 बजे महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र बेंगकुलू प्रांत में बिंतुहान से 73 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में था। भूकंप के झटके समुद्र में 57 किलोमीटर की गहराई में उठे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications