भारत-पाक संयुक्त वक्तव्य पर कांग्रेस प्रधानमंत्री के साथ (लीड-1)
हाल ही मिस्र में जारी हुए भारत और पाकिस्तान के संयुक्त बयान के संदर्भ में कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा, "कांग्रेस पूरी तरह आश्वस्त है कि 29 जुलाई को संसद में जब प्रधानमंत्री अपनी बात रखेंगे तो सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।"
मिस्र के शहर शर्म अल-शेख में जारी संयुक्त बयान में समग्र वार्ता प्रक्रिया से आतंकवाद के मुद्दे को अलग रखने और बलूचिस्तान में हिंसा के मुद्दे को शामिल किया गया था।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री पर पाकिस्तान के सामने हथियार डालने का आरोप लगाया था।
इससे पहले 16 जुलाई के संयुक्त बयान पर सरकार और पार्टी के बीच विवाद से इंकार करते हुए केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रधानमंत्री को महत्वपूर्ण विदेशी मामलों में फैसला लेने की छूट होनी चाहिए।
इस मुद्दे पर विपक्ष के हमलों के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने भी शनिवार को कहा था, "हमारे पास सभी सवालों के जवाब हैं। मैंने संसद में एक बयान दिया है और संसद फिर इस मुद्दे पर चर्चा करने जा रही है। मैं स्पष्टीकरण दूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications