क्या पृथ्वी की गहराई में ज्यादा तेल है?
हमारे घरों और कारों में जो गैस व तेल इस्तेमाल में लाया जाता है, वह जीवधारियों के पृथ्वी की भारी परतों के बीच दब जाने के बाद वहां उपस्थित उच्च दबाव और ताप के मध्य किसी समय बनना शुरू हुआ था। वैज्ञानिकों ने इस मुद्दे पर वर्षो तक बहस की है कि क्या इनमें से कुछ हाइड्रोकार्बन पृथ्वी की गहराई में भी उत्पन्न किए जा सकते हैं और उन्हें बिना कार्बनिक पदार्थ के भी निर्मित किया जा सकता है।
कार्नेगी इंस्टीट्यूशन के भूभौतिकी प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने अब पाया है कि ईथेन और भारी हाइड्रोकार्बन पृथ्वी के ऊपरी पटल के नीचे दबाव और तापमान के माहौल में निर्मित किए जा सकते हैं।
मीथेन प्राकृतिक गैस का मुख्य अवयव है, जबकि ईथेन एक ऐसा पेट्रोरसायन है, जिसे कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications