गोरखा संगठन का अनिश्चितकालीन दार्जिलिंग बंद का आव्हान वापस
जीजेएम प्रमुख बिमल गुरुं ग ने दार्जिलिंग शहर के चौरास्ता में एक जनसभा में बंद को वापस लेने की घोषणा की।
जीजेएम के प्रेस और प्रचार सचिव हरक बहादुर क्षेत्री ने कहा कि संगठन राज्य सरकार और केंद्र सरकार के साथ 11 अगस्त को तीसरे दौर की वार्ता के परिणाम का इंतजार करेगा। संगठन की मांग पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों को काटकर अलग गोरखा राज्य बनाने की है।
उन्होंने कहा कि 11 अगस्त की वार्ता के नतीजों के अनुसार हम 17 अगस्त को अपने कदमों की समीक्षा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications