दिल्ली में बारिश के बावजूद तापमान में गिरावट नहीं
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पिछले 24 घंटे में राजधानी में 39.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।
दोपहर बाद हुई तेज बारिश से दिल्ली की अधिकांश सड़कों पर पानी भर गया।
बहरहाल तापमान पर वर्षा का कोई प्रभाव नहीं हुआ। सोमवार को न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया, वह भी औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications