गेल ने 1.6 अरब डॉलर की पाइपलाइन परियोजना को मंजूरी दी
गेल के चेयरमैन यू.डी.चौबे ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि कंपनी बोर्ड ने वर्तमान पाइपलाइन नेटवर्क को विस्तारित करने की योजना को मंजूरी दे दी है। फिलहाल 7,100 किलोमीटर के नेटवर्क के जरिए प्रतिदिन 15.50 करोड़ मीट्रिक क्यूबिक मीटर गैस का परिवहन किया जाता है।
निवेश का बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर से पश्चिम बंगाल के हल्दिया तक 2,050 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने पर खर्च किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 76 अरब रुपये लागत आने की संभावना है।
चौबे ने कहा कि गेल द्वारा किसी पाइपलाइन परियोजना में किया जाने वाला यह एक सबसे बड़ा निवेश होगा।
चौबे के अनुसार पूरी परियोजना दिसंबर 2013 तक पूरी की जानी है। इसके तहत उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बड़े और छोटे गैस उपभोक्ताओं को समाहित कर लिया जाएगा।
चौबे के अनुसार उत्तर भारत के लिए भी दो छोटी परियोजनाओं को मंजूर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications