टाटा मोटर्स के शुद्ध मुनाफे में 57 फीसदी से अधिक की वृद्धि
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि हालांकि कुल आय में सात फीसदी की कमी आई और यह पिछले वर्ष के 7,244 करोड़ से घटकर 6723.9 करोड़ रुपये हो गई।
बयान में कहा गया है कि ट्रक क्षेत्र को छोड़कर सभी सेक्टरों के वाहनों की बिक्री में सुधार हुआ। इसके पीछे मुख्य कारण तरलता में वृद्धि, देश में बेहतर पहुंच और नए उत्पादों का लांच होना रहा।
कंपनी घरेलू बाजार में बिक्री में 1.4 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई और 30 जून को समाप्त तिमाही के दौरान वाहनों की संख्या 122,120 रही।
कंपनी ने कहा, "वैश्विक वित्तीय संकट के कारण निर्यात पर असर जारी है और कंपनी ने केवल 5220 वाहनों का निर्यात किया जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 43 फीसदी कम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications