मंदी से आईटी प्रशिक्षण बाजार में निवेश को धक्का
गार्टनर के प्रधान शोध विश्लेषक आशीष रैना ने एक बयान में कहा कि मंदी के दौरान लागत घटाने के लिए सबसे पहले प्रशिक्षण कार्यक्रमों का बजट घटाया जा रहा है। एशिया-प्रशांत की कई कंपनियों ने साफ्टवेयर सर्टिफिकेशन में निवेश स्थगित कर दिया है और विस्तार परियोजनाओं को रोक दिया है।
आशा है कि इस क्षेत्र में वर्ष 2013 तक आईटी प्रशिक्षण बाजार का आकार वर्तमान में 5.6 अरब डॉलर से बढ़कर 13.6 अरब डॉलर तक हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications