..और मुखर्जी ने जसवंत को दी व्हिस्की छोड़ने की सलाह
लोकसभा में आम बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुखर्जी ने जसवंत से मुखाबित होते हुए कहा, "अगर आपने अभी तक व्हिस्की पीना नहीं छोड़ी है तो आपको इसे छोड़ देना चाहिए।"
सदन में ठहाके के बीच उन्होंने कहा, "मैं खुद धूम्रपान छोड़ चुका हूं। क्योंकि यह आदत हमारे लिए इस उम्र में ठीक नहीं है।" जसवंत 71 और प्रणब 73 वर्ष के हो रहे हैं।
सिंह ने बजट पर चर्चा के दौरान कहा था कि उनके जैसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयकर छूट की सीमा में की गई बढ़ोतरी कोई खास नहीं है। उन्होंने कहा कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को 1030 रुपये की बचत होगी जबकि महिलाओं को 1545 रुपये की।
सिंह ने कहा था, "महोदय, 1030 रुपये, मेरी उम्र में। मैं तो इतने में एक बोतल व्हिस्की भी नहीं खरीद सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications