टाटा स्टील ने जीडीआर से जुटाए 50 करोड़ डॉलर
टाटा स्टील का स्वागत करने हुए लंदन स्टाक एक्सचेंज (एलएसई) ने कहा कि किसी भी कंपनी द्वारा अपने गृह देश से बाहर पिछले 12 महीनों में नए इक्वि टी इश्यू के जरिए जुटाई गई यह सबसे बड़ी राशि है।
एलएसई समूह के मुख्य कार्यकारी जेवियर रोलेट ने कहा, "यूरोप में महत्वपूर्ण उपस्थिति वाली वैश्विक महत्वाकांक्षायुक्त टाटा स्टील हमारे बाजार में शामिल हुई बड़ी कंपनी है।"
उन्होंने कहा कि टाटा का सूचीबद्ध होना दर्शाता है कि वास्तविक वैश्विक निवेश पूंजी हासिल करने और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का लाभ उठाने के लिए लंदन पूरी दुनिया की कंपनियों का पसंदीदा स्थान बना हुआ है।
टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक बी.मुथुरामन ने कहा कि एलएसई में सूचीबद्ध होना कंपनी की पूंजी जुटाने की यात्रा का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और इससे कंपनी की रणनीतिक दिशा में निवेशकों का विश्वास प्रदर्शित होता है।
टाटा स्टील के आगमन के साथ ही अब तक लंदन के स्टाक एक्सचेंज के बाजारों में 52 भारतीय कंपनियां दाखिल हो चुकी हैं। इनमें 19 कंपनियां प्रोफेशनल सिक्युरिटीज मार्केट(पीएसएम), 11 मेन मार्केट और 22 अल्टरनेटिव मार्केट में दर्ज हैं।
अन्य 10 भारतीय कंपनियां अन्य एक्सचेंजों में सूचीबद्ध हैं लेकिन उन्हें भी एलएसई के इंटरनेशनल आर्डर बुक पर व्यापार करने की अनुमति है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications