आस्ट्रेलिया में भारतीय पत्रकार पर हमला, आव्रजन एजेंट के कार्यालय पर छापा (लीड-2)
आव्रजन विभाग ने कहा कि सिडनी में स्थित एक आव्रजन एजेंट के कार्यालय पर छापा मारा गया लेकिन एजेंट के नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
एबीसी समाचार चैनल से जुड़ी पत्रकार को पिछले कुछ दिनों से धमकियां भी मिल रही थीं। एबीसी ने अपनी बेवबसाइट पर बताया कि उनकी रिपोर्टर दो अलग-अलग आव्रजन एजेंटों से मिली थीं।
पत्रकार ने एजेंटों को बताया था कि वह अंग्रेजी नहीं जानती हैं लेकिन अंग्रेजी का टेस्ट पास करना चाहती हैं और एक फर्जी प्रमाणपत्र भी बनवाना चाहती हैं। उन्हें बताया गया कि दोनों काम हो जाएंगे बशर्ते वह 3,000 से 5,000 डॉलर तक देने के लिए तैयार हों।
समाचार चैनल ने उक्त भारतीय पत्रकार की पहचान नहीं बताई है। अमेरिकी समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' के अनुसार सिडनी के उपनगरीय इलाके अल्टीमे में एबीसी के स्टुडियो के समीप महिला पत्रकार पर हमला किया गया।
एबीसी न्यूज के कार्यकारी निर्माता मार्क बैनरमन ने कहा कि भारतीय पत्रकार समाचार चैनल के 'फोर कानर्स' कार्यक्रम के लिए रिपोर्ट तैयार कर रही थीं।
इंजो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications