निर्माण स्थलों की जांच कर रहा है डीएमआरसी
डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक ई.श्रीधरन ने मेट्रो के सभी इंजीनियरों से कहा है वे सभी खंभों और पटरियों का निरीक्षण करें। जांच के दौरान केंद्रीय सचिवालय-गुड़गांव मार्ग पर आठ खंभों में दरारें पाई गई हैं। इसके अलावा नोएडा में दो और केंद्रीय सचिवालय-बदरपुर मार्ग के आठ खंभों में भी दरारें देखी गई।
श्रीधरन ने ढांचागत मूल्यांकन के लिए नियुक्त 'मेसर्स सतीश पटेल एंड एसोसिएट्स' से भी 18 खंभों की डिजाइनों का निरीक्षण करने के लिए कहा है। मेट्रो का कहना है कि खंभों में जो दरारें देखी गई उससे भयभीत होने की जरूरत नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications