अमेरिकी मोबाइल गेम कंपनी के साथ रिलायंस मोबाइल का समझौता
अमेरिकी कंपनी को हॉलीवुड की फिल्मों और कलाकारों पर आधारित मोबाइल गेम विकसित करने में महारथ हासिल है।
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, "समझौते की शर्तो के मुताबिक गेमलोफ्ट हॉलीवुड अभिनेत्री पेरिस हिल्टन पर बना एक गेम जारी करेगी। इस गेम का नाम पेरिस हिल्टन्स डायमंड क्वे स्ट होगा।"
समझौते के तहत गेमलोफ्ट रिलायंस के सीडीएमए और जीएसएम दोनों नेटवर्क पर हालीवुड के ताजा गेम्स को लांच करेगी।
रिलायंस कम्युनिकेशंस के वैल्यू एडेड सर्विसिज के प्रमुख कृष्णा दुरभा ने कहा, "गेमलोफ्ट के साथ हमारी साझेदारी अपनी गेमिंग सेवा को मजबूत बनाने की रणनीति का हिस्सा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications