सरकोजी को अस्पताल से छुट्टी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रविवार को व्यायाम के दौरान बीमार हो जाने के बाद सरकोजी को वेल-द-ग्रेस सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सोमवार को जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली तो वह मुस्कुराते हुए अस्पताल परिसर से पैदल ही बाहर पहुंचे।
अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सरकोजी काम पर लौटेंगे या फिर छुट्टी लेंगे। राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों के अनुसार अत्यधिक काम की वजह से सरकोजी थक गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications