गोवा तट पर अंतर्राष्ट्रीय ड्रग माफियाओं का कब्जा
विधानसभा में बोलते हुए कलांगुते क्षेत्र के विधायक एग्नेलो फर्नाडीज ने कहा कि नाइजीरिया, स्कॉटलैंड, इजरायल और रूस के ड्रग माफियाओं ने लोकप्रिय तटीय गांव कलांगुते में अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र बना लिए हैं और स्थिति ऐसी आ गई है कि रात में उस इलाके से गुजरने में उन्हें खुद डर लगता है।
फर्नाडीज ने कहा, "एक समय ऐसा आएगा जब हमें उन इलाकों में प्रवेश तक की इजाजत नहीं दी जाएगी। इन इलाकों में अंधेरा होने के बाद जाना अभी से खतरनाक हो चुका है। यहां तक कि अंधेरा होने पर मुझे खुद वहां जाने में भय महसूस होता है।"
फर्नाडीज ने आगे कहा, "यहां तक कि स्थानीय लड़के भी वहां ड्रग बेच रहे हैं। हमें इस बारे में कुछ करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications