संयुक्त बयान के मुद्दे पर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेगा राजग

मिस्र में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच हुई मुलाकात के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया था जिसमें बलूचिस्तान प्रांत में जारी हिंसा के मुद्दे को शामिल किया गया था। इस मुद्दे पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दल विरोध कर रहे हैं।

सोमवार को भाजपा संसदीय दल की प्रवक्ता सुषमा स्वराज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंगलवार को दोपहर एक बजे राजग के सांसद नार्थ ब्लॉक से मार्च करते हुए राष्ट्रपति भवन तक जाएंगे और महामहिम को ज्ञापन सौंपेंगे।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सरकार द्वारा किए गए अन्य अंतर्राष्ट्रीय समझौते पर भी राजग अपनी आपत्तियों से राष्ट्रपति को अवगत करवाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+