म.प्र. में मंत्रियों ने 14 लाख रुपये पेट्रोल पर खर्च किए
विधानसभा में कांग्रेस के नारायण प्रजापति द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में गृह मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया है कि दिसंबर 2008 से जून 2009 तक प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने सरकारी वाहनों पर 29,968 लीटर पेट्रोल खर्च किया है। खर्च किए गए पेट्रोल की कीमत 14,18,533 रुपये है।
गृह मंत्री के जवाब के मुताबिक सबसे ज्यादा पेट्रोल राजस्व मंत्री करनसिंह वर्मा के वाहन पर खर्च हुआ। इस मामले में वित्त मंत्री राघवजी दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने छह माह में 10,9795 रुपये के पेट्रोल से कार दौड़ाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मामले में अपने साथियों से काफी पीछे हैं। उन्होनें सिर्फ 39,000 रुपये ही पेट्रोल पर खर्च किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications