संयुक्त वक्तव्य पर प्रधानमंत्री बुधवार को देंगे बयान
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा, "कांग्रेस पूरी तरह आश्वस्त है कि 29 जुलाई को संसद में जब प्रधानमंत्री अपनी बात रखेंगे तो सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।"
मिस्र के शहर शर्म अल-शेख में जारी संयुक्त बयान में समग्र वार्ता प्रक्रिया से आतंकवाद के मुद्दे को अलग रखने की बात कही गई है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री पर पाकिस्तान के सामने हथियार डालने का आरोप लगाया था। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के भीतर भी एक राय नहीं होने की बातें सामने आ रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications