राष्ट्रपति चुनाव से पहले तालिबानी संघर्ष विराम पर सहमत

काबुल, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में 20 अगस्त को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले देश के पश्चिमी हिस्से में सक्रिय तालिबान ने सरकार के साथ संघर्ष विराम समझौता किया है और वह चुनावों में खलल न डालने पर सहमत हो गए हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अफगानी राष्ट्रपति हामिद करजई के प्रवक्ता सियामक हेरावी ने सोमवार को बताया कि बादघिस प्रांत के बाला मुरघाब जिले में तालिबान के स्थानीय स्वयंभू कमांडर के साथ शनिवार को यह संघर्ष विराम समझौता किया गया।

हेरावी ने कहा, "इस समझौते के तहत तालिबानी जिले के तीन इलाकों से हटने और प्रशासन यहां के बड़े-बुजुर्गो के हाथ में सौंपने पर सहमत हुए हैं।"

प्रवक्ता ने कहा, "संघर्ष विराम की कोई समय-सीमा नहीं है। यह जब तक कायम रहता है, हम इसका स्वागत करेंगे।" उन्होंने कहा कि जब तक यह समझौता बरकरार रहता है तब तक सरकार की ओर से आतंकवादियों पर हमला नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में यहां दो महिलाओं सहित कुल 40 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें करजई सबसे प्रबल उम्मीदवार माने जा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+