अतुलनीय कार्य कर रहे हैं ओबामा : क्लिंटन

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अब इस बात से सहमत हैं कि एक समय उनके प्रतिद्वंद्वी और अब राष्ट्रपति बराक ओबामा की अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समझ काफी परिपक्व है और वे काफी मजबूत है तथा वह अतुलनीय कार्य कर रहे हैं।

पिछले वर्ष ओबामा के खिलाफ प्रचार अभियान में अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर उनकी समझ और मजबूती पर सवाल उठा रही क्लिंटन ने कहा,"प्रचार अभियान में उठाए गए मुद्दे उपयुक्त थे।"

रविवार को एनबीसी के 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में उन्होंने कहा,"मैं यहां उस व्यक्ति के रूप में कहना चाहती हूं जिसने उनके खिलाफ चुनाव में पुरजोर कोशिश की और काफी समय खर्च किया। मेरा मानना है कि उनका प्रदर्शन अतुलनीय है।"

ओबामा के साथ रुखे संबंधों की अटकलों को एक बार फिर खारिज करते हुए क्लिंटन ने कहा कि उनके ओबामा के साथ काफी बेहतर संबंध हैं।

क्लिंटन ने कहा कि उनकी राष्ट्रपति के साथ खुली चर्चा होती है और वह अपनी राय देती हैं लेकिन अंतिम निर्णय लेने का अधिकार राष्ट्रपति को ही है।

क्िंलटन ने कहा कि वह समझ चुकी हैं कि चुनाव समाप्त हो गया है और व्हाइट हाउस के बारे में उनकी कोई योजना नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+