आरोपी थाना प्रभारी की आरती उतारने वाला अधिकारी निलंबित

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह औरैया में गिरफ्तार सिंह को अपने कार्यालय में बैठाकर वरिष्ठ उप पुलिस निरीक्षक देवराज सिंह ने आरती उतरवाई। पहले तो जिले के आला अधिकारियों ने इस घटना से इंकार किया लेकिन कुछ समाचार चैनलों द्वारा आरती उतरवाने के दृश्य प्रसारित किए जाने के बाद देवराज को निलंबित कर दिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक डी.के.राय ने देवराज के निलंबन की पुष्टि की है। सिंह को शनिवार सुबह औरैया स्थित विकास नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

इंजीनियर हत्याकांड में बहुजन समाज पार्टी(बसपा) विधायक शेखर तिवारी सहित 11 आरोपियों में से अब तक फरार रहे सिंह को पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला भी सोमवार को किया जाना है। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार ने शनिवार को आईएएनएस को बताया था,"हमें शनिवार को जिला न्यायालय से सिंह की पुलिस रिमांड नहीं मिल पाई। मामले पर 27 जुलाई को सुनवाई होगी। तब हम उसे पुलिस रिमांड पर लेने की पूरी कोशिश करेंगे।"

बसपा विधायक तिवारी के करीबी माने जाने वाले सिंह को नौकरी से पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर गुप्ता की 23 दिसंबर 2008 को बसपा विधायक तिवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी अतिथि गृह में कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी थी। कहा जाता है कि गुप्ता ने मायावती के जन्मदिन पर कथित चंदा उगाही की रकम देने से इंकार किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+