रीता जोशी बहुगुणा ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात (लीड-1)
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद जोशी ने संवाददाताओं को बताया, "मैंने उन्हें बताया कि यह सरकार द्वारा प्रायोजित हिंसा थी। मैंने उन्हें बताया कि हम इस बारे में सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।"
मायावती के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी के बाद लखनऊ में जोशी के आवास को गत 15 जुलाई को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कथित तौर पर आग लगा दी थी।
जोशी के अनुसार प्रधानमंत्री घटनाक्रम पर निगाह रखे हुए हैं और उन्होंने जोशाी को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा है।
जोशी को मायावती के खिलाफ टिप्पणी की वजह से गत 15 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें18 जुलाई को मुरादाबाद अदालत ने जमानत दे दी थी।
जोशी ने बाद में अपनी टिप्पणी पर माफी मांग ली थी। जोशी ने यह भी बताया कि उन्होंने मुरादाबाद जेल की स्थितियों की भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications